Maratha Empire Kings History PDF – मराठा साम्राज्य इतिहास पीडीऍफ़

Maratha Empire Kings History – मराठा साम्राज्य इतिहास

संस्थापक – मराठा साम्राज्य के संस्थापक शिवाजी थे।

शिवाजी का जन्म 1627 में पूना में हुआ था। शिवनेर के किले में हुआ था।

शिवाजी के पिता का नाम शाह जी भोंसले था और माता का नाम जीजाबाई था।

शिवाजी ने बीजापुर राज्यों की सीमाओं में पड़ने वाले किलो पर अपना अधिकार जमा लिया था।

शिवाजी पर कई बार जानलेवा हमले हुए जिनमे से कुछ इस प्रकार है।

बीजापुर के सुल्तान ने अफ़ज़ल खान के नेतृत्व में 1659 में एक सेना भेजी शिवाजी को मारने के लिए। लेकिन शिवाजी ने अफ़ज़ल खान को ही मार डाला और सेना को हरा दिया।

बीजापुर के बाद औरंगज़ेब ने शिवाजी को मारने के लिए शाहिस्ता खान को भेजा। लेकिन शिवाजी ने गोर्रिल्ला युद्ध प्रणाली के तहत पूना में विश्राम कर रहे शाहिस्ता खान पर रात में ही हमला कर दिया लेकिन शाहिस्ता खान भाग निकला और उसका बेटा मारा गया

1664 में शिवाजी ने सूरत शहर को लूटा था। इस शहर से मुगलो को बहुत अधिक धन या राजस्व मिलता था।

इससे गुस्सा होकर औरंगज़ेब ने राजा जय सिंह को युद्ध करने के लिए भेजा और तब शिवाजी और राजा जय सिंह के बीच युद्ध हुआ जिसमे शिवाजी की हार हुई और शिवाजी ने राजा जय सिंह के साथ 1665 में पुरन्दर की संधि कर ली।

पुरन्दर की संधि के अनुसार शिवाजी ने अपने 35 किलो में से 23 किले मुगलो को दे दिए।

यह भी पढ़े : सूरी वंश

राजा जय सिंह ने शिवाजी से कहा की आप औरंगज़ेब से मिलने आगरा चले क्योकि औरंगज़ेब यही चाहता था और औरंगज़ेब का ही आदेश था इसलिए राजा जय सिंह ने शिवाजी को सुरक्षा का आश्वासन दिया तो शिवाजी, औरंगज़ेब से मिलने आगरा पंहुचा अपने बेटे सम्भा जी के साथ

औरंगज़ेब ने शिवाजी और उनके बेटे सम्भा जी को आगरा नगर के जयपुर भवन में कैद कर लिया लेकिन शिवाजी वहा से मिठाइयों की टोकरी में छिपकर भाग निकले और अपने राज्य में पहुंच गए और अपनी सेना को मजबूत किया। और अपने सभी हारे हुए किलो को वापिस पा लिया। विवश होकर औरंगज़ेब ने शिवाजी को राजा की उपाधि दी।

यह भी पढ़े : मोहम्मद गौरी

1674 में रायगढ़ में शिवाजी ने अपना राज्याभिषेक करवाया और छत्रपति की उपाधि ग्रहण की।

शिवाजी ने अपना राज्याभिषेक बनारस के महान पंडित विश्वेश्वर जिनका दूसरा नाम गंगाधर था उनसे करवाया।

शिवाजी ने रायगढ़ को अपनी राजधानी बना लिया था।

शिवाजी की मृत्यु 1680 में हुई।

मराठा साम्राज्य पीडीऍफ़

Leave a Comment

error: Content is protected !!